फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी का आखिरी मौका! मैनेजर के 30 पदों पर अंतिम तिथि आज; तुरंत भरें फॉर्म

Wed, 18 Jun 2025 11:40 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab and Sind Bank Recruitment: पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर आवेदन की आज, 18 जून 2025 अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Punjab & Sind Bank Recruitment - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab & Sind Bank Recruitment: पंजाब एंड सिंध बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम अवसर है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 जून, 2025 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 30 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इनमें एससी वर्ग के लिए 4 पद, एसटी के लिए 2 पद, ओबीसी के लिए 8 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद और सामान्य (UR) वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए साथ ही एमबीए की पढ़ाई पूरी हो। साथ ही, न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए फीस जमा करनी होगी।

वेतनमान और सुविधाएं

चयन प्रक्रिया में रिटन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार को मिलने वाला वेतन और अन्य सुविधाएं उसकी योग्यता और अनुभव के आधार पर बातचीत करके तय की जाएंगी। यह वेतन GST के अधीन होगा, और यदि लागू हुआ, तो बैंक तय नियमों के अनुसार इसका खर्च उठाएगा।

परिवीक्षा अवधि और पोस्टिंग स्थान

एमएसएमई रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि 6 महीने होगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार भारत में किसी भी शाखा या कार्यालय में की जा सकती है। पोस्टिंग स्थान समय-समय पर बदल भी सकता है।

जरूरी दस्तावेज

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो पर हस्ताक्षर (सिग्नेचर) सहित फोटो

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं।
  • अब ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें