Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2025: पंजाब एंड सिंध बैंक ने बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले स्नातकों के लिए स्थानीय बैंक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक ने योग्य उम्मीदवारों से 110 पदों पर आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है।