कौन कर सकता है आवेदन?
क्रेडिट मैनेजर: किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री चाहिए। सभी सालों/सेमेस्टर का कुल 60% अंक होना जरूरी है। एससी/एसटी/ओबीसी/PwBD के लिए 55% अंक पर्याप्त हैं। अगर आपके पास CA, CMA, CFA या MBA (Finance) की मान्यता प्राप्त योग्यता है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।
एग्रीकल्चर मैनेजर: कृषि, बागवानी, डेयरी, पशुपालन, वानिकी, पशु चिकित्सा, कृषि इंजीनियरिंग या मत्स्य पालन में स्नातक होना चाहिए। सभी सालों/सेमेस्टर का कुल 60% अंक होना जरूरी है। एससी/एसटी/ओबीसी/PwBD के लिए 55% अंक पर्याप्त हैं।
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 02.09.1990 से पहले या 01.09.2002 के बाद नहीं होना चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में छूट योग्य वर्गों के लिए मान्य है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये (लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क सहित) और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये (लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क सहित) निर्धारित किया गया है।
कितना मिलेगा वेतन?
क्रेडिट और एग्रीकल्चर मैनेजर का वेतन 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक है। इसके अलावा DA, HRA/लीज्ड हाउस, शहर भत्ता (CCA), चिकित्सा सुविधाएं, LTC और अन्य लाभ भी बैंक के नियमों के अनुसार मिलेंगे।