केवल स्नातक वाले भरें फॉर्म
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में नियमित स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए या उसके बराबर कोई योग्यता होनी चाहिए। स्नातकोत्तर (Post Graduation) करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
इसके अलावा, 1 साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकते। उम्मीदवार की स्नातक पास करने की तारीख से 5 साल से ज्यादा समय नहीं बीता होना चाहिए। साथ ही, संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना जरूरी है।
देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा, ऑनलाइन भुगतान करने पर लगने वाला बैंक लेनदेन शुल्क उम्मीदवार को खुद देना होगा।
इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी और चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। कार्य समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा और ओवरटाइम की अनुमति नहीं होगी। छुट्टी के रूप में प्रति माह 1 आकस्मिक अवकाश मिलेगा, जिसे अधिकतम 4 दिन तक एक साथ लिया जा सकता है।