आवेदन शुल्क
सामान्य, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, बीसी, ईएसएम, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.highcourtchd.gov.in पर जाएं ।
- अब होमपेज पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करके आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और अंत में अब आवेदन पत्र जमा कर दें।
- इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के संबंध में किसी भी तकनीकी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 8100091298 पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 11:00 बजे से शाम 0:30 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं। विज्ञापन के नियमों और शर्तों के बारे में किसी भी अन्य प्रश्न के लिए, उम्मीदवार फोन नंबर 0172 2717605 पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 09:30 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।