PSSSB Supervisor Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, 2022 का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केद्रों पर आयोजित की गई थी। 28 सितंबर, 2022 को परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी किया गया था और उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी।
PSSSB Supervisor Result: इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित किए गए सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, 2022 के माध्यम से कुल 112 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई परीक्षा में कुल 25,415 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी का इंतजार खत्म हो गया है। जल्द ही भर्ती के अगले चरण की सूचना जल्द ही उम्मीदवारों को दी जाएगी।
PSSSB Supervisor Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के माध्यम से ओपन हो जाएगा।
- अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।