PSSSB Supervisor Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगा। परीक्षा एक पाली में 11 बजे दोपहर 01 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
PSSSB Supervisor Admit Card 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 112 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। सवालों को सॉल्व करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के 0.25 अंक काटे जाएंगे।
PSSSB Supervisor Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।