क्या होनी चाहिए पात्रता?
पीएसएसएसबी स्टेनोटाइपिस्ट भर्ती 2025 में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा, पंजाबी में आशुलिपि परीक्षा पास की होनी चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर या डेस्कटॉप प्रकाशन के क्षेत्र में कम से कम 120 घंटे का व्यावहारिक कोर्स भी होना चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए या आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए नियमों के अनुसार पात्र होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, एससी/एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए 250 रुपये, भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिए 200 रुपये तथा विकलांग के लिए 500 रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।