फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSSSB Clerk Answer Key: पीएसएसएसबी ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 05 Jan 2022 10:01 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSSSB Clerk Answer Key: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह पीएसएसएसबी की  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
PSSSB Clerk Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSSSB Clerk Answer Key: पंजाब अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने क्लर्क, आईटी क्लर्क और अकाउंट क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह पीएसएसएसबी की  आधिकारिक वेबसाइट  sssb.punjab.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


PSSSB Clerk Answer Key: भर्ती का विवरण 
पंजाब अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 3169 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। आईटी क्लर्क और अकाउंट क्लर्क के लिए परीक्षा शनिवार 11 दिसंबर 2021 को और क्लर्क के लिए रविवार 12 दिसंबर 2021 को किया गया है। बोर्ड द्वारा जल्द ही इस परीक्षा के परिणामों की भी घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन


PSSSB Clerk Answer Key: उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब  क्लर्क, आईटी क्लर्क और अकाउंट क्लर्क में से उत्तर कुंजी को क्लिक करें।

4. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।

5. अब उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें।

6. आगे की जरूरत के लिए उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

यह भी पढ़ें- UPSC Mains Exam 2021: तय शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार से आयोजित होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021, सूचना जारी
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें