कब होगी परीक्षा?
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सुपरिटेंडेंट कम पीटीआई और स्टोरकीपर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 बहुवैकल्पिक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे। बता दें कि इससे पहले परीक्षा 11 सितंबर को होनी थी लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया था।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 44 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 31 पद हॉस्टल सुपरिटेंडेंट कम पीटीआई और 13 पद स्टोरकीपर के लिए हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध हैं।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।