कितनी होनी चाहिए आयु?
आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक मानी जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 साल है। विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और कुछ अन्य विवाहित महिलाओं को 40 साल तक की छूट दी गई है। पंजाब के अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष और पंजाब या केंद्र सरकार के कर्मचारियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष हो सकती है।
इतना मिलेगा वेतन
| पद |
वेतनमान |
| मुख्य ड्राफ्ट्समैन |
35,400 रुपये से शुरू, लेवल-6 |
| विधि अधिकारी |
35,400 रुपये से शुरू, लेवल-6 |
| विधि सहायक |
35,400 रुपये से शुरू, लेवल-6 |
| लेखाकार |
35,400 रुपये से शुरू, लेवल-6 |
| कानूनी सहायक (पीडब्ल्यूएएसबी) |
35,400 से 1,12,400 रुपये, लेवल-6 |
कैसे होगा चयन?
चयन के लिए बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा होगी, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
पात्र उम्मीदवारों की उपलब्ध पदों के अनुसार संबंधित विभाग में सिफारिश की जाएगी। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी; उम्र भी समान होने पर शैक्षणिक योग्यता में अधिक प्रतिशत और फिर मैट्रिक में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।