29 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
टेलीस्कोप ऑपरेटर ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 28,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए 2 सीटें हैं। वहीं, ऑफिस ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 23,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे और इसके लिए 1 सीट निर्धारित है।
हिंदी ट्रांसलेटर ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस पद के लिए भी 1 सीट उपलब्ध है।
क्या है जरूरी दस्तावेज?
आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, जरूरी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी।
कैसे करें आवेदन
- पीआरएल की आधिकारिक वेबसाइट www.prl.res.in पर जाएं।
- ‘अवसर’ सेक्शन में जाकर ‘नौकरी रिक्तियां और फेलोशिप कार्यक्रम’ पर क्लिक करें।
- ‘नौकरी विज्ञापन’ में संबंधित प्रशिक्षु पद का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
- भरे हुए फॉर्म की स्कैन कॉपी तैयार करें।
- जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाएं।
- सभी दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म को एक ही पीडीएफ फाइल में रखें।
- पीडीएफ को recruit@prl.res.in पर ईमेल करें।