फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती में इन अतिरिक्त योग्यता वाले अभ्यर्थियों को दी जाती है वरीयता, जानें किस स्थिति में मिलता है इसका लाभ

Wed, 16 Feb 2022 05:26 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPPBPBने इस भर्ती प्रक्रिया को आयोजित करने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इस भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस वक्त भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के आयोजन के लिए एक बार एजेंसी का चयन होने के बाद UPPBPB जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगी। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

इन योग्यता वाले अभ्यर्थियों को दी जाती है वरीयता:

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में कुछ अतिरिक्त योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाती है। दरअसल UPPBPBद्वारा राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में डीओईएसीसी (डोएक)/नाइलिट सोसायटी से कम्प्यूटर में 'ओ'स्तर का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले या प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा करने वाले या राष्ट्रीय कैडेट कोर का "बी "प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी गई थी। हालांकि, इन अतिरिक्त योग्यता वाले अभ्यर्थियों को इस बार निकलने वाली भर्ती में वरीयता दी जाती है या नहीं,इसकी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

किस स्थिति में मिलता है वरीयता का लाभ :

ऊपर दिए गए अतिरिक्त योग्यताओं को धारित करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता का लाभ सिर्फ कुछ ही परिस्थितियों में मिलता है। दरअसल इस भर्ती में अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स समान आ जाते हैं तो ऐसी स्थिति में सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए अभ्यर्थियों की कई स्तर पर तुलना की जाती है। इसी दौरान अगर किसी अभ्यर्थी के पास ऊपर दी गई अतिरिक्त योग्यताएं होती हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाती है।

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSCऔर रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें