फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri: प्रसार भारती में वरिष्ठ संवाददाता और स्ट्रिंगर के पदों पर भर्ती; वेतन 1.25 लाख तक

Tue, 21 Jan 2025 05:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Prasar Bharti Recruitment 2025: प्रसार भारती ने वरिष्ठ संवाददाता और स्ट्रिंगर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़ सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Prasar Bharti, प्रसार भारती में भर्ती - फोटो : Twitter/Prasar Bharti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prasar Bharti Vacancy: प्रसार भारती ने विभिन्न जोन के लिए वरिष्ठ संवाददाता (Senior Correspondent) और स्ट्रिंगर (Stringer) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। स्ट्रिंगर पदों के लिए आवेदन 15 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि वरिष्ठ संवाददाता पदों के लिए अंतिम तिथि 29 जनवरी 2025 तय की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्ट्रिंगर पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

स्ट्रिंगर पदों के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भरना होगा। आवेदन फॉर्म के साथ 1180 रुपये का आवेदन शुल्क भी जमा करना अनिवार्य है।

पूरा किया गया फॉर्म और शुल्क की रसीद को "सहायक निदेशक (समाचार), प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर 492007 (छत्तीसगढ़)" के पते पर भेजना होगा। यह ध्यान रखें कि 15 फरवरी 2025 के बाद भेजे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Prasar Bharti Stringer Income: कवरेज के आधार पर भुगतान 

स्ट्रिंगर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को कवरेज के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
  • लोकल कवरेज के लिए 1500 रुपये
  • 2nd कवरेज के लिए 1000 रुपये
  • आउट स्टेशन कवरेज के लिए 1800 रुपये

वरिष्ठ संवाददाता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन

वरिष्ठ संवाददाता पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट applications.prasarbharati.org पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

Prasar Bharti Senior Correspondent Eligibility: वरिष्ठ संवाददाता पद के लिए पात्रता

  • इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। 
  • संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्षों का कार्य अनुभव आवश्यक है। 
  • अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में दक्षता होनी चाहिए। 
  • आवेदन के समय अधिकतम उम्र 45 वर्ष हो सकती है। 

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति वाराणसी, पंजी, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, विजयवाड़ा और तिरुवनंतपुरम के प्रसार भारती कार्यालयों में की जाएगी।
विज्ञापन

Senior Correspondent Salary: वरिष्ठ संवाददाता पदों पर वेतन और नियुक्ति अवधि

वरिष्ठ संवाददाता पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 80,000 रुपये से 1,25,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इन पदों पर नियुक्ति शुरू में दो साल के लिए की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया और योग्यता से संबंधित सभी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को प्रसार भारती के आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन करना चाहिए। यह भर्ती पत्रकारिता में करियर बनाने वालों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें