फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसार भारती भर्ती 2026: मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, कैसे होगा चयन? 50 हजार तक मिलेगा वेतन

Tue, 08 Sep 2026 03:33 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि आयोजित की जाती है) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रसार भारती - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसार भारती ने अपने सेल्स विभाग में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर मार्केटिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए देशभर में स्थित आकाशवाणी (AIR) और दूरदर्शन (DD) केंद्रों में कुल 20 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन की शर्तें?

प्रसार भारती की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 7 सितंबर 2026 तक 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से MBA, MBA (मार्केटिंग) या प्रबंधन/मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा होना आवश्यक है।

अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

उम्मीदवार के पास डायरेक्ट सेल्स में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, मीडिया सेल्स का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

  • प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
  • सबसे पहले आवेदनों की जांच की जाएगी और उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और पात्रता मानदंड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है, जिसमें उम्मीदवारों के ज्ञान और कौशल का आकलन किया जाएगा।
  • अंतिम चरण में साक्षात्कार (इंटरव्यू) होगा, जिसमें उम्मीदवारों के संचार कौशल, बिक्री क्षमता और पद के लिए उनकी उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद पर चयनित उम्मीदवारों को पोस्टिंग की जगह के अनुसार हर महीने समेकित पारिश्रमिक दिया जाएगा। गैर-महानगरीय शहरों में यह राशि 35,000 से 42,000 रुपये और मेट्रो शहरों जैसे मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 35,000 से 50,000 रुपये प्रति माह तक होगी।

इन जरूरी स्किल्स की होगी जरूरत

  • उम्मीदवार आत्मविश्वासी और सक्रिय होना चाहिए और उसे सेल्स के तरीकों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
  • कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी हों और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ हो। स्थानीय भाषा का ज्ञान अतिरिक्त फायदा होगा।
  • टीम के साथ काम करने के साथ-साथ खुद से पहल करके काम करने की क्षमता हो।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment/Vacancy सेक्शन में जाएं।
  • मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव/मार्केटिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का लिंक खोलें।
  • Apply Online पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें