फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026: रेलवे में आ रही 560 पदों पर नई भर्ती, कब शुरू होगा आवेदन, क्या है पात्रता?

Tue, 08 Sep 2026 02:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए 560 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होने की संभावित तारीख है। नर्सिंग, फार्मेसी, रेडियोग्राफी समेत कई पदों पर मौका मिलेगा। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
RRB Paramedical Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल भर्ती 2026-27 का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए पैरामेडिकल श्रेणी के कुल 560 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से 14 अक्तूबर 2026 तक चलने की संभावित तारीख दी गई है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने के बाद संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना को भी ध्यान से पढ़ें।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

रेलवे बोर्ड ने पैरामेडिकल भर्ती के तहत 9 श्रेणियों में पदों को मंजूरी दी है। इनमें चिकित्सा, नर्सिंग, फार्मेसी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े पद शामिल हैं। प्रमुख पद इस प्रकार हैं-
  • नर्सिंग अधीक्षक
  • फार्मासिस्ट
  • स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक
  • प्रयोगशाला सहायक
  • रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन
  • ईसीजी तकनीशियन
  • डायलिसिस तकनीशियन
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट
  • ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट

भर्ती की जरूरी जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था रेलवे भर्ती बोर्ड
भर्ती का नाम रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2026-27
केंद्रीय रोजगार सूचना सीईएन 05/2026
कुल पद 560
अधिसूचना जारी होने की तारीख 8 सितंबर 2026
आवेदन शुरू होने की संभावित तारीख 15 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम संभावित तारीख 14 अक्तूबर 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षा

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग है। अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र की मान्य डिग्री, डिप्लोमा या प्रशिक्षण होना जरूरी है।
 
पद शैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग अधीक्षक भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम या आवश्यक पंजीकरण के साथ बीएससी नर्सिंग
डायलिसिस तकनीशियन बीएससी के साथ हेमोडायलिसिस में डिप्लोमा या निर्धारित प्रशिक्षण/अनुभव
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक रसायन विज्ञान के साथ बीएससी और निर्धारित स्वास्थ्य/स्वच्छता निरीक्षक योग्यता
फार्मासिस्ट विज्ञान विषयों के साथ 12वीं और फार्मेसी में डिप्लोमा या आवश्यक पंजीकरण के साथ बीफार्मा
रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन भौतिकी एवं रसायन विज्ञान के साथ 12वीं और निर्धारित रेडियोग्राफी/एक्स-रे योग्यता
ईसीजी तकनीशियन 12वीं/विज्ञान योग्यता के साथ संबंधित ईसीजी/हृदय रोग प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या डिग्री
प्रयोगशाला सहायक श्रेणी-2 विज्ञान विषयों के साथ 12वीं और डीएमएलटी या समकक्ष योग्यता
 

आयु सीमा कितनी है?

पैरामेडिकल भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष से शुरू होती है, जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक है।

हालांकि, पात्रता मानदंड की जानकारी विस्तृत अधिसूचना जारी होने पर ही पता लगेगी। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिस जरूर पढ़ें।

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा।

चयन के प्रमुख चरण:
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा: इसमें संबंधित पद के व्यावसायिक ज्ञान के साथ सामान्य योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन: मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, परिषद पंजीकरण, श्रेणी प्रमाणपत्र और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच होगी।
  • चिकित्सा परीक्षा: संबंधित रेलवे अस्पताल में पद के अनुसार शारीरिक और चिकित्सा जांच की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखें?

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल प्रतियां तैयार रखनी चाहिए। इनमें आम तौर पर ये दस्तावेज शामिल होंगे-
  • हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • हस्ताक्षर की स्कैन प्रति
  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं का प्रमाणपत्र
  • संबंधित शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र
  • सरकारी पहचान पत्र
  • लागू होने पर जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र
  • संबंधित पद के लिए जरूरी नर्सिंग परिषद या फार्मेसी परिषद का पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल

आवेदन की तारीखें फिलहाल जारी संक्षिप्त अधिसूचना के आधार पर संभावित हैं। आवेदन शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों को सीईएन 05/2026 की विस्तृत अधिसूचना में पदवार योग्यता, आयु सीमा, शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें