फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPSC Recruitment 2022: पंजाब पीएससी में निकलीं 100 से अधिक पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sun, 19 Jun 2022 02:09 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PPSC Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या सिविल ड्राफ्ट्समैन का सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए।
विज्ञापन
PPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब लोक सेवा आयोग  (PPSC) ने ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के तहत जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण..

विज्ञापन

PPSC Recruitment 2022: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

PPSC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
PPSC द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 27 पद हेड ड्राफ्ट्समैन और 92 पद ड्राफ्ट्समैन (Group-B) तकनीकी के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 480 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ें।

PPSC Recruitment 2022: योग्यता मानदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या सिविल ड्राफ्ट्समैन का सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को चेक करें। 
विज्ञापन

PPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेद कर सकते हैं-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ppsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Open Advertisement के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें