कौन कर सकता है आवेदन?
बागवानी विकास अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी कृषि में होनी चाहिए, जिसमें बागवानी को वैकल्पिक विषय के रूप में लिया गया हो और कम से कम 50% अंक हों। इसके अलावा, उम्मीदवार ने पंजाबी भाषा में मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
आयु सीमा के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 18 से 37 वर्ष, पंजाब के SC/BC वर्ग के लिए 18 से 42 वर्ष, पंजाब सरकार के कर्मचारियों के लिए 18 से 45 वर्ष, और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 18 से 47 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों के विषय ज्ञान, सामान्य जागरूकता, मानसिक क्षमता और पंजाबी भाषा के आधार पर मूल्यांकन करना है। परीक्षा कुल 480 अंकों की होती है और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास 2 घंटे का समय होता है।
परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होते हैं, जिनमें 90 प्रश्न बागवानी विषय से (360 अंक), 10 प्रश्न सामान्य ज्ञान और समसामयिक मामलों से (40 अंक), 10 प्रश्न मानसिक क्षमता और मात्रात्मक योग्यता से (40 अंक), और 10 प्रश्न पंजाबी भाषा से (40 अंक) होते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप वेबसाइट पर “Recruitment/Notification” सेक्शन में जाएं।
- अब “Horticulture Development Officer Recruitment 2025” नोटिफिकेशन खोलें।
- इसके बाद, “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, अनुभव आदि विवरण भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और साइन अपलोड करें।
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पंजाबी पास प्रमाणपत्र और अन्य आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।
- ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से फीस जमा करें।
- सभी विवरण सही होने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।