23 अक्तूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
उम्मीदवार 17 अक्तूबर 2025, दोपहर 4:00 बजे से प्रश्नों और उत्तर कुंजियों को देख सकते हैं तथा प्रश्नों, विकल्पों और कुंजियों के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आपत्तियां दर्ज करने और भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर 2025, रात 11:55 बजे तक है।
आपत्ति शुल्क
प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति दर्ज करने का शुल्क 50 रुपये है, साथ ही बैंक सेवा शुल्क भी लागू होगा। यदि किसी आपत्ति को वैध पाया जाता है, तो भुगतान किया गया शुल्क बैंक सेवा शुल्क काटने के बाद उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।