कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जो ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा और यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को DTE/JOT पदों के लिए 300 रुपये तथा जेटीटी पदों के लिए 200 रुरये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी वे बिना शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
इतना मिलेगा वेतन
डीटीई और जेओटी पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2,50,000 रुपये का बांड देना होगा, जबकि JTT पद के लिए यह राशि 1,25,000 रुपये रखी गई है। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए यह बांड राशि अपेक्षाकृत कम निर्धारित की गई है।