फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNRD Assam Job: पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में निकली 1508 पदों पर भर्ती, डिग्री और डिप्लोमा वाले करें आवेदन

Sun, 22 Feb 2026 04:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PNRD Assam Recruitment 2026: पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने पीएनआरडी असम भर्ती 2026 के तहत 1508 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PNRD Assam Vacancy: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, असम (PNRD) ने राज्यभर में संविदात्मक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 1508 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इन पदों में मान्यता प्राप्त अभियंता, ग्राम रोजगार सहायक, कंप्यूटर सहायक और ग्राम पंचायत समन्वयक शामिल हैं। ये सभी नियुक्तियां एमजीएनआरईजीए और पीएमएवाई-जी जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के अंतर्गत की जाएंगी।
 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अक्रेडिएडेट अभियंता: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा भी अनिवार्य है। उम्मीदवार को मोबाइल एप्लीकेशन की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
  • ग्राम रोजगार सहायक: आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री आवश्यक है। डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्री तभी मान्य होगी, जब वह DEC/UGC/AICTE से अनुमोदित हो। इसके अलावा कम से कम छह माह का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा और मोबाइल एप्लीकेशन का अच्छा ज्ञान जरूरी है।
  • कंप्यूटर सहायक: इस पद के लिए भी न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य है। दूरस्थ शिक्षा से प्राप्त डिग्री मान्य होगी, यदि संबंधित संस्थान से स्वीकृत हो। साथ में छह महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा और मोबाइल एप्लीकेशन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
  • ग्राम पंचायत समन्वयक: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। डिस्टेंस डिग्री तभी स्वीकार होगी, जब वह मान्यता प्राप्त हो। इसके साथ कम से कम छह माह का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा और मोबाइल एप्लीकेशन की अच्छी समझ अनिवार्य है।

रिक्तियों की संख्या

पद का नाम कार्यक्रम कुल रिक्तियां
अक्रेडिएडेट अभियंता एमजीएनआरईजीए (MGNREGA) 291
ग्राम रोजगार सहायक एमजीएनआरईजीए (MGNREGA) 464
कंप्यूटर सहायक एमजीएनआरईजीए (MGNREGA) 291
ग्राम पंचायत समन्वयक पीएमएवाई-जी/वित्त आयोग (PMAY-G/Finance Commission) 462
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

अक्रेडिएडेट अभियंता को 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं ग्राम रोजगार सहायक, कंप्यूटर सहायक और ग्राम पंचायत समन्वयक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें