फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET 2022 : आयोग ने रद्द किए इन जिलों में कई परीक्षा केंद्र, देखें कहीं बदल तो नहीं गया है आपका एग्जाम सेंटर?

Wed, 12 Oct 2022 12:11 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने पीईटी 2022 के लिए बनाए गए कुछ एग्जाम सेंटर में बदलाव कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों को इन संशोधित परीक्षा केंद्रों की जानकारी अवश्य देख लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
UPSSSC PET - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नई जानकारी साझा की है। आयोग द्वारा लखनऊ व श्रावस्ती, बलरामपुर जिले में बनाए गए कई परीक्षा केंद्रों में बदलाव कर दिया है, यूपीएसएसएससी ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिस जारी करके दी है। ऐसे में वो अभ्यर्थी जिनका सेंटर लखनऊ और श्रावस्ती जनपद में है, उन्हें इन परिवर्तित किए गए परीक्षा केंद्रों के नाम अवश्य देख लेने चाहिए। साथ ही ऐसे कैंडिडेट्स को नए एडमिट भी जारी किए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करना होगा। इस एग्जाम से जुड़े किसी भी तरह की अपडेट के लिए कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा। वहीं अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई PET Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं।    

विज्ञापन

ये भी पढ़ें    
UPSSSC PET सिलेबस    
UPSSSC PET एग्जाम डेट    
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी 
 
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF

परिवर्तित परीक्षा केंद्रों की जानकारी 

यूपीएसएसएससी के इस एलिजिबिल्टी टेस्ट के अंतर्गत जिन उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र श्रावस्ती जनपद के बलदेव प्रसाद नागरिक इंटर कॉलेज में तय था उसके स्थान पर अब नया एग्जाम सेंट्र्रर गौरशंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर क
लेज बनाया गया है। साथ ही चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के स्थाप पर राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा  वहीं बलरामपुर जिले में गवर्नमेंट आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का नाम रद्द करके  M.L.K.P.G कॉलेज साइंस फैकल्टी ब्लॉक - ए को परिवर्तित परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं लखनऊ जनपद में बालिका विद्यालय निकेतन इंटर कॉलेज का नाम रद्द करते हुए N.K.M पब्लिक इंटर कॉलेज ब्लॉक - बी को संशोधित परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हालांकि इस बदले हुए एग्जाम सेंटर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर जारी किए गए नोटस को देख लेना चाहिए। जहां परीक्षा केंद्रों का पता व एग्जाम सेंटर कोड भी साझा किया गया है। 

UP PET परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश जनरल अवेयरनेस क्वेश्चन

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें