उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा-2014 (पीसीएस) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया। कुल 579 पदों के लिए 1870 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनका साक्षात्कार एक जुलाई से होगा।
प्रारंभिक परीक्षा तीन अगस्त को हुई थी। इसमें कुल पंजीकृत तीन लाख 88 हजार में से 214693 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट सात अक्तूबर को घोषित हुआ था। मुख्य परीक्षा पांच नवंबर से शुरू हुई थी। इसमें 10445 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1870 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई कराए गए हैं।
साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की ओर से जल्द जारी किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद जुलाई या अगस्त में फाइनल रिजल्ट घोषित होने की भी उम्मीद है। सचिव रिजवानुर्रहमान ने बताया कि कटऑफ और मार्कशीट फाइनल रिजल्ट के बार जारी किया जाएगा। इससे पहले अभ्यर्थी आरटीआई के तहत संबंध में कोई जानकारी नहीं मांग सकेंगे।