Patna High Court Eligibility: पात्रता मानदंड
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना चाहिए। इसके अलावा, इंग्लिश में शॉर्टहैंड और टाइपिंग आने चाहिए। इसका सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इंग्लिश शॉर्ट हैंड में स्पीड कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक मिलेगी सैलरी
आवेदक की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार, आयुसीमा में छूट दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने पर 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी अभ्यर्थियों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, ओएच उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा।
Patna High Court Stenographer Apply: कैसे करना होगा आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- अब Recruitment सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर जाएं।
- अब आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- Apply Now पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसका फाइनल प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।