फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSSC PET Result Declared: ओडिशा आबकारी कॉन्स्टेबल, वन रक्षक भर्ती पीईटी का परिणाम घोषित

Tue, 08 Nov 2022 07:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSSC PET Result Declared: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 के तहत आबकारी कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए अंतरिम परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSSC PET Result Declared: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 के तहत आबकारी कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए दूसरे दौर के शारीरिक परीक्षण और आबकारी कॉन्स्टेबल के पद के लिए तीसरे दौर के शारीरिक परीक्षण का अंतरिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

ओडिशा सरकार के विभिन्न विभागों के तहत सांख्यिकीय फील्ड सर्वेयर, फॉरेस्ट गार्ड, असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर, अमीन और एक्साइज कॉन्स्टेबल के कुल 2,841 जिला / डिवीजन कैडर ग्रुप सी पदों को भरने के लिए ओएसएससी कंबाइंड ग्रुप सी परीक्षा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आबकारी कॉन्स्टेबल (अनुलग्नक- 1) और वन रक्षक (अनुलग्नक- 2) पदों के लिए शारीरिक परीक्षण (पीटी) 14 सितंबर, 2022 को और आबकारी कॉन्स्टेबल (अनुलग्नक- 3) पदों के लिए पीटी आयोजित किया गया था। 24 सितंबर, 2022 को आयोजित किया गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार आयोग के वेब पोर्टल osssc.gov.in पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके विवरण देख सकते हैं। 
विज्ञापन

OSSSC PET Result Declared: डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, अधिसूचना संख्या आबकारी कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए अंतरिम परिणाम पर क्लिक करें।
  3. अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. अपना रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें