Teacher Recruitment 2022: राज्य कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों के 7540 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
OSSC Teacher Recruitment 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने S&ME विभाग, ओडिशा, भुवनेश्वर के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों के 7540 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जनवरी, 2023 है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 7540 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
OSSC Teacher Recruitment 2022: पात्रता एवं योग्यता मापदंड
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा पात्रता एवं योग्यता मापदंड के तहत एक जनवरी, 2022 तक 21 वर्ष से 38 वर्ष उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा आयोजित एचएससी परीक्षा या ओडिया के साथ किसी भी समकक्ष परीक्षा को एक भाषा विषय के रूप में यानी पहली दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में उत्तीर्ण किया हो। आधिकारिक अधिसूचना में पोस्ट वार विस्तृत शैक्षणिक योग्यता उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचित रिक्तियों का विवरण यहां दिया जा रहा है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अपनी विषय विशेषज्ञता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।