शैक्षिक योग्यता और पात्रता
संविदा स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से 43 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और बी.एससी नर्सिंग पूरी की हो। उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
- संविदा स्टाफ नर्स महिला के 2056 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बी.एससी नर्सिंग अथवा जनरल नर्सिंग एवं ज्येष्ठ प्रसूति विज्ञान (सीनियर मिडवाइफरी) में प्रशिक्षित होना चाहिए। 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
- संविदा स्टाफ नर्स पुरुष के 228 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में पास होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।