फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSC SI Admit Card : ओडिशा एसएससी ने जारी किया एसआई भर्ती शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Sat, 12 Feb 2022 12:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSC SI Admit Card : ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल आबकारी आयुक्त, ओडिशा, कटक के तहत आबकारी के पदों पर 87 सब इंस्पेक्टर की भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
OSSC SI Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSC SI Admit Card : ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने एसआई भर्ती के लिए शारीरिक (पीएसटी) परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना आवेदन ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

OSSC SI Admit Card : 15 फरवरी से होगी परीक्षा
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से शारीरिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। परीक्षा का आयोजन ओएसएपी, 7वीं बटालियन ग्राउंड, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर में सुबह 6.30 बजे से किया जाएगा। 

OSSC SI Admit Card : कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं।  

1. सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसआई भर्ती से संबंधित प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के ल़ॉगिन करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन

OSSC SI Admit Card : 87 पदों पर होनी हैं भर्तियां
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल आबकारी आयुक्त, ओडिशा, कटक के तहत आबकारी के पदों पर 87 सब इंस्पेक्टर की भर्तियां की जाएंगी। आयोग ने इसके लिए 23 दिसंबर, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें