अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), पीडब्ल्यूडी, महिलाओं को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट दी गई है।

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर कौशलता परीक्षा (प्रेक्टिकल) , दस्तावेजों का सत्यापन जैसे मानदंडों के तहत अभ्यर्थियों का इन पदों पर चयन होगा।

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या कंप्यूटर कौशलता के ज्ञान के साथ 3 परीक्षाओं को पास कर चुके अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए 13,300 रुपये का प्रति महीने वेतन एक साल की अवधि के लिए ओडिशा ग्रुप सी व डी के पदों के नियमों के अधीन मिलेगा।

आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन के अनुभाग पर क्लिक करें।

22 दिसंबर, 2021 से ऑनलाइन आवेदन का लिंक सक्रिय हो जाएगा।

पहली बार आवेदन कर रहे अभ्यर्थी नए यूजर के लिंक पर क्लिक करें।

जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के नए यूजर लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद लॉग इन पेज खुलेगा।

अब अपनी जानकारियों को भरें।

आवेदन पत्र को जमा कर दें।