OSSC Mains Admit Card : ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने असिस्टेंट फोल्डर डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को पास कर के मुख्य परीक्षी में शामिल होने की पात्रता प्राप्त की है, वह ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
OSSC Mains Admit Card : इस तारीख को होगी परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एफडीओ भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 2 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
OSSC Mains Admit Card : कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शत हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।