परिणाम की मेरिट सूची में परीक्षा के लिए कट ऑफ अंक के साथ शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। बता दें कि OSSC CPGL मुख्य लिखित परीक्षा 7 मई को आयोजित होने वाली है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 123 रिक्तियों को भरना है।
तीन चरणों में चयन प्रक्रिया
OSSC संयुक्त स्नातकोत्तर परीक्षा में चयन के लिए तीन चरण शामिल हैं। इसमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, प्रमाणपत्र सत्यापन शामिल है। जो उम्मीदवार इन तीन चरणों में अर्हता प्राप्त करते हैं, वे परीक्षा को पास करने और पद के लिए चयनित होंगे।