OSSB Police Driver Answer Key Date: 03 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगी उत्तर कुंजी
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे कल जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in. पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकेंगे और उसकी जांच कर सकेंगे। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। उत्तर कुंजी पोर्टल पर 31 दिसंबर, 2024 से 3 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
Odisha Police Driver Vacancy: 405 पदों पर होनी है भर्ती
यह भर्ती अभियान 405 ड्राइवर पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क 250/- रुपये प्रति प्रश्न है (यदि कोई हो तो बैंक शुल्क लागू होगा)।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्ति के खिलाफ भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क (यदि कोई हो) की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यदि आपत्तियां अमान्य पाई जाती हैं, तो शुल्क जब्त कर लिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में मेल, डाक, व्यक्तिगत रूप से या अन्य तरीके से कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।"
Odisha Police Driver Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी
31 दिसंबर, 2024 को उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, पीएमटी में ड्राइवर के पद के लिए सीबीआरई भर्ती पर जाएं।
- कांस्टेबल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
- यदि कोई सुझाव हो तो प्रस्तुत करें।