30 नवंबर तक करें आवेदन
इस भर्ती अभियान से संगठन में 86 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2024 है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- जूनियर मैनेजर: 50 पद
- डिप्लोमा तकनीशियन: 21 पद
- सहायक: 11 पद
- जूनियर असिस्टेंट: 4 पद
गौरतलब है कि सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के अंतिम मूल्यांकन और साक्षात्कार दौर में प्राप्त अंक शामिल होंगे। प्राप्त अंकों को 85% वेटेज दिया जाएगा और साक्षात्कार को 15% वेटेज दिया जाएगा। उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 10% की छूट)। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा तथा दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक/महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई कलेक्ट (पीएसयू -> आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड -> ओएफएमके-विविध) के माध्यम से किया जाना चाहिए।
आवेदन कहां भेजें?
इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in. से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। सभी तरह से पूर्ण आवेदन पत्र आवश्यक शुल्क के साथ केवल भारतीय डाक अर्थात साधारण डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से "उप महाप्रबंधक/मानव संसाधन, आयुध निर्माणी मेडक, येद्दुमैलाराम, जिला: संगारेड्डी, तेलंगाना - 502205" को भेजा जाना चाहिए, लिफाफे पर विज्ञापन संख्या और आवेदित पद का नाम लिखा होना चाहिए।
इस भर्ती से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए gm.ofmk@ord.gov.in पर ई-मेल भेजें या सभी कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) 040-23283455 I 23283469 पर संपर्क करें।