फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army JAG Entry 2025: सेना में कानून स्नातकों की भर्ती, 35वीं जेएजी प्रवेश योजना के लिए करें आवेदन

Thu, 14 Nov 2024 07:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army JAG Entry 2025: भारतीय सेना ने 35वीं जज एडवोकेट जनरल (JAG) प्रवेश योजना के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। अविवाहित पुरुष और महिला कानून स्नातक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army JAG Entry Scheme 2025: भारतीय सेना ने 35वीं जज एडवोकेट जनरल (JAG) प्रवेश योजना के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के तहत अविवाहित पुरुष और महिला कानून स्नातकों को भारतीय सेना की जेएजी शाखा में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों के पदों काम करने का मौका दिया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

अक्तूबर 2025 में शुरू होगी प्रवेश योजना

35वीं जेएजी प्रवेश योजना अक्तूबर 2025 में शुरू होने वाली है। इस योजना के तहत अविवाहित पुरुष और महिला कानून स्नातकों को भारतीय सेना की जेएजी शाखा में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों के पदों के लिए आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2024 दोपहर 3 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त समयसीमा तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती के लिए कुल 8 पद उपलब्ध हैं। इनमें 4 पद पुरुषों के लिए हैं और 4 महिलाओं के लिए।

पात्रता मानदंड

  • आवेदकों के पास एलएलबी डिग्री में न्यूनतम 55% कुल अंक होने चाहिए (स्नातक के बाद तीन साल का व्यावसायिक या 10+ के बाद पांच साल)।
  • आवेदकों को CLAT PG परीक्षा -2024 के लिए उपस्थित होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया/राज्य के साथ अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से होना चाहिए।
 
आयु सीमा: आवेदक की आयुसीमा 01 जुलाई, 2025 तक 21 से 27 वर्ष (2 जुलाई 1998 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद जन्म न हुआ हो; दोनों तिथियां सम्मिलित हैं) निर्धारित है।
 
विज्ञापन

56,100 मिलेगा वजीफा, फिर लेफ्टिनेंट की रैंक

सीएलएटी पीजी स्कोर के आधार पर एसएसबी के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन मार्च के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि 49 सप्ताह रहेगी। इस दौरान उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह का वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद रैंक उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट रैंक प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें