फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC AIO Admit Card: ओपीएससी सहायक उद्योग अधिकारी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, 29 जून को होगी लिखित परीक्षा

Tue, 24 Jun 2025 05:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC AIO Admit Card 2025: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सहायक उद्योग अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण किया था, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC Admit Card 2025: ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग परीक्षा के तहत ओडिशा उद्योग सेवा के वर्ग - II (ग्रुप-बी) में सहायक उद्योग अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार पीपीएसएएन और अपनी जन्मतिथि का उपयोग करके सहायक उद्योग अधिकारी परीक्षा के लिए ओपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

OPSC AIO Exam Date: 29 जून को होगी परीक्षा

लिखित परीक्षा रविवार 29 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में अभ्यर्थी सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक पेपर-I (सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और सामान्य योग्यता) की परीक्षा देंगे।  दूसरी पाली में अभ्यर्थी दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक पेपर-II (बेसिक इंजीनियरिंग) की परीक्षा देंगे।  दिव्यांग या पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए प्रति घंटे 20 अतिरिक्त मिनट मिलेंगे। 
विज्ञापन

नई भर्ती शुरू

दूसरी ओर, ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन और अपर पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2025 को संभावित रूप से आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 506 पदों पर चयन होगा। चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास भारत या विदेश की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही, आरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे महिलाओं, दिव्यांगजनों और खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रावधान आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से उल्लिखित हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें