नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में ईडीपी सुपरवाइजर के 51 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन / हार्डवेयर इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही इन पदों पर किसी प्रतिष्ठित फर्म में प्रोग्रामिंग और सिस्टम डेवलपमेंट में तीन वर्ष के कार्यानुभव की भी मांग की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार पर छूट प्रदान की गई है।
आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। इन पदो पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये ग्रेडपे 4,200 रुपये दिये जाने का प्रावधान है।