फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2022: जन्मतिथि की पुष्टि के लिए मान्य होगा सिर्फ ये सर्टिफिकेट, आवेदन से पहले ये महत्वपूर्ण बात जान लें आप

Mon, 18 Jul 2022 04:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

UPSSSC ने PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से शुरू है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 27 जुलाई तक आवेदन करसकते हैं। 
 
विज्ञापन
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 केलिए आवेदन कर देना चाहिए। दरअसल UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में सिर्फ वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं जो PET में शामिल होंगे। UPSSSC ने PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से कर दी है। अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके 27 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसपरीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET FREE Online Classes: Join Now की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UPSSSC PET सिलेबस     
UPSSSC PET एग्जाम डेट     
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी 
  
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF

जन्मतिथि के प्रमाण हेतु मान्य होगा सिर्फ यह सर्टिफिकेट :

UPSSSC द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसमें अभ्यर्थियों के सिर्फ हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी। जन्मतिथि हेतुइस प्रमाण पत्र के अलावा अन्य कोई दस्तावेज मान्य नहीं होगा। गौरतलब है की इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को राज्यसरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है। अभ्यर्थी इससे संबंधित पूरी जानकारी इस परीक्षा के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नोंको हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें