फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2022: PET की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में अब कुछ ही दिन हैं शेष, जान लें कब तक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की है संभावना

Mon, 13 Jun 2022 03:52 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 से प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट की शुरुआत की गई थी। यूपीएसएसएससी द्व्रारा साल 2022 में ये पात्रता परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 की आवेदन प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू की जा सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आयोग द्वारा जून माह के अंत में इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि साल 2022 में पीईटी 18 सितंबर 2022 को होना तय है। माना जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार से पांच लाख अधिक अभ्यर्थी इस पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे। हालांकि यूपीएसएसएससी ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। इसलिए कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट को चेक करते रहें। वहीं अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जारहे इस फ्री कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

कौन दे सकता है ये एग्जाम 

यूपीएसएसएससी के जरिए कराए जाने वाले प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 में कोई भी दसवीं पास महिला/पुरुष उम्मीदवार जिसने 18 वर्ष की पूरी कर ली हो आवेदन कर सकता है। हालांकि आयुसीमा की गणना कब से की जाएगी इसकी पुख्ता जानकारी अधिसूचना जारी किए जाने के बाद ही मिल पाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़सकता है।      

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी की अधिसूचना जारी किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान या नोटिस अभी तक जारी नहीं किया गया है लेकिन जून महीने की आखिरी तारीख तक इसका नोटिफिकेशन जारी किए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी निश्चिंत होकर अपनी तैयारी कर सकें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें