फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IAS 2022: सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप तीन रैंकों पर काबिज हैं लड़कियां, जानें इस परीक्षा में कैसा है लड़कियों का ओवरऑल प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2022 03:39 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है। इस बार सिविल सेवा परीक्षा में 685 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल किया है।
 
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2021 का फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी किया है। CSE 2021 में 685 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है और इस बार टॉप तीन रैंकों पर लड़कियों का कब्जा है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला रैंक श्रुति शर्मा ने दूसरा रैंक अंकिता अग्रवाल ने और तीसरा रैंक गामिनी सिंगला ने हासिल किया है। इस परीक्षा में उतीर्ण होने वाले 685 अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी वर्ग के 105 और एसटी वर्ग के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

कैसा है लड़कियों का ओवरऑल प्रदर्शन :

सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप तीन रैंकों पर लड़किओं का कब्जा है। वहीं इस परीक्षा में लड़कियों के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CSE 2021 में कुल 177 महिलाओं ने सफलता हासिल किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में 25.84 फीसदी महिला अभ्यर्थी और 74.16 फीसदी पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।

पिछले कुछ सालों में कैसा रहा है महिलाओं का प्रदर्शन :

UPSC द्वारा CSE 2019 के लिए कुछ समय पहले जारी किए गए डिटेल्ड आकड़ों के मुताबिक CSE 2019 में सफल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में तकरीबन 23.86 फीसदी महिलाएं थी। दरअसल CSE 2019 में 922 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी और इसमें 220 महिलाएं तथा 702 पुरुष अभ्यर्थी थे। सिविल सेवा परीक्षा 2019 के प्रीलिम्स में 390671 पुरुष अभ्यर्थियों ने और 177611 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, इसकी मेंस परीक्षा में 9964 पुरुष अभ्यर्थियों ने और 1,510 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था तथा इनमें से 1,848 पुरुष अभ्यर्थी और 454 महिला अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे।

क्या है चयन प्रक्रिया :

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेकर सिविल सर्विसेस में जाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेकर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस की लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है और फिर इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को आखिरी चरण में इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट में हिस्सा लेना होता है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें