फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC Jobs: ओएनजीसी में इंजीनियर्स के विभिन्न पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द भर दें फॉर्म; सैलरी 1.8 लाख तक

Fri, 24 Jan 2025 11:02 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ONGC Registration 2025 Last Date: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आज 24 जनवरी को एईई, जियोफिजिसिस्ट सहित अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभी फॉर्म भर दें।
विज्ञापन
ONGC Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ONGC Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) आज जियोफिजिसिस्ट, एईई और अन्य पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बंद कर देगा। इस भर्ती में शामिल होने की चाह रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ongcindia.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ओएनजीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से जारी है और अंतिम तारीख 24 जनवरी 2025 है। परीक्षा 23 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 108 रिक्तियों को भरना है।  

शैक्षणिक योग्यता

जियोलॉजिस्ट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीजी की डिग्री होनी चाहिए, जबकि एईई पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
 

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में चार खंडों वाली एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल है। सीबीटी परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह चर्चा के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार का अंतिम चयन सीबीटी में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों और व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
 

वेतन

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 60,000 से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिसमें भत्ते, पीआरपी, चिकित्सा लाभ और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब इस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म ओपन कर लें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें।
  • अब मांगे गए दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें