फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप C, D भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस दिन तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

Fri, 24 Jan 2025 09:16 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad High Court Group C & D Exam Answer Key: एनटीए ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Allahabad High Court Group C & D Exam Answer Key - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad High Court Group C & D Exam Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी (Allahabad High Court Group C & D Answer Key) जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AHCRE/ पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

26 जनवरी तक दर्ज करवाएं आपत्ति

आंसर-की के साथ-साथ स्कैन की गई ओएमआर शीट भी जारी की गई है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 26 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 500 रुपये की फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, ओएमआर आंसरशीट की स्कैन की गई प्रति संबंधित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जा रही है।

एनटीए ने बताया है कि प्राप्त आपत्तियों का विश्लेषण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद, अंतिम आंसर-की के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad HC Group C, D Exam: परीक्षा तिथियां

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुल 3306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 3306 में 1639 पद श्रेणी घ और शेष श्रेणी ग के हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया गया है। परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जनवरी को दो पालियों में किया गया था। 
पद का नाम परीक्षा तिथि
ड्राइवर (Grade IV) 4 जनवरी 2025
ग्रुप C (Clerical Cadre) 4 जनवरी 2025
स्टेनोग्राफर (Grade III) 5 जनवरी 2025
ग्रुप D पदों 5 जनवरी 2025

परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी: 

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले एनटीए के आधिकारिक पोर्टल exams.nta.ac.in/AHCRE/ पर जाएं।
  • होमपेज पर LATEST NEWS सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको परीक्षा की उत्तर कुंजी दिखेगी।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें