ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी रिक्तयों में एईई (सिमेंटिंग/ ड्रिलिंग), केमिस्ट, जिओलॉजिस्ट, जिओग्राफिसिस्ट, मेटेरियल्स मैनेजमेंट ऑफिसर, प्रोग्रामिंग ऑफिसर, ट्रांसपोर्ट ऑफिसर आदि शामिल हैं।
इन रिक्तयों की संख्या कुल 417 है, जिन पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा परास्नातक डिग्री होनी अनिवार्य है। जारी रिक्त पदों पर आयु सीमा के तह एईई (सिमेंटिंग/ ड्रिलिंग) के पदों पर अधिकतम 28 वर्ष के उम्मीदवार, जबकि अन्य सभी पदों पर अधिकतम 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
ओबीसी, एससी, एसटी, निःशक्जन एवं विभाग (ओएनजीसी) में कार्यरत उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दिए जाने का प्रावधान है।