फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Head Constable 2022: किस पैटर्न पर होगा सीबीटी का आयोजन और इसमें कितने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल घोषित, जानें यहाँ

Thu, 02 Jun 2022 04:11 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 मई 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया था और इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन केमुताबिक इस भर्ती के जरिये दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

किस पैटर्न पर होगा लिखित परीक्षा का आयोजन :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा और यह परीक्षा सितंबर महीने मेंआयोजित की जा सकती है। 100 अंको की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 25 अंक के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएस एक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देखसकते हैं।

सीबीटी में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीबीटी के बाद फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। SSC द्वारा इस भर्ती के लिए जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके सीबीटी में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जासकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इस भर्ती की सीबीटी में तकरीबन 16 से 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें फिजिकल टेस्ट्स के लिए बुला सकती है। गौरतलब है कि फिजिकल टेस्ट का नेचर क्वालीफाइंग होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंकों के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें