उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्तीकी जानी है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा किया जाना है तथा इसके आयोजन के लिए UPPBPB ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने के लिये नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable - Hindi Online Classes 2022 को सब्सक्राइब करें।
क्या अगले महीने में जारी हो जाएगा नोटिफिकेशन :
इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि UPPBPB इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होने केबाद अगले महीने तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती के लिए कोई भी आधिकारिक जानकारी UPPBPB की वेबसाइट पर ही साझा की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका :
उत्तर प्रदेश में अभी तक आयोजित की जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्तियों में न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता रहा है। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इस साल की कॉन्स्टेबल भर्ती में भी 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दे सकती है। हालांकि जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जून महीने में जारी किया जाता है तो इसकी लिखित परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित की जा सकती है। उत्तर प्रदेश की पिछली कॉन्स्टेबल भर्तियों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षामें अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरूचि बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से इन सभी विषयों को मिलाकर कुल 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।हालांकि सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न के संबंध में पूरी जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।