दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा का इंतजार है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के जरिए हेड कॉन्स्टेबल के कुल 835 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए देश के सभी हिस्सों से पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों से मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) आयोजित होगी। अब अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
किस पैटर्न पर होगा CBT का आयोजन :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक यह परीक्षा इसी साल सितंबर महीने में आयोजित की जा सकती है। 100 अंको की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 25 अंक के 25 प्रश्न औरइंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएस एक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से भी 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
PET में किन चीजों की होगी जांच :
CBT के बाद इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंपऔर 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। वहीं 30 साल से कम उम्र की महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी और 9 फिट के लॉन्ग जंप तथा 3 फिट के हाई जंप मेंहिस्सा लेना होगा।
क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :
इस भर्ती के जरिये दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों पर, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या तथा इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।