लोकसभा स्पीकर की सैलरी
स्पीकर का पद कैबिनिट मंत्री के कई गुना ज्यादा पावरफुल होता है। लोकसभा स्पीकर का कार्यकाल भी अन्य सदस्यों की तरह पांच वर्ष का होता है। लोकसभा स्पीकर को कैबिनेट मंत्रियों की तरह ही सुविधाएं मिलती हैं। लोकसभा स्पीकर को 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और निर्वाचन क्षेत्र का भत्ता मिलता है।
10 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं लोकसभा स्पीकर
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में ओम बिरला ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। MyNeta.info पर इस हलफनामे के हवाले से साझा जानकारी के अनुसार, ओम बिरला की कुल संपत्ति 10.62 करोड़ रुपये है, जबकि इनके पास किसी भी प्रकार की कोई देनदारी नहीं है।
चुनाव मैदान में उतरते समय ओम बिरला ने चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास 40,000 रुपये कैश है, जबकि पत्नी के पास 30,000 रुपये की नकदी है। वहीं, उनके बैंक खातों में 1.32 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के बैंक खातों में जमा राशि करीब 94 लाख रुपये है। इसके अलावा, उन्होंने शेयरों में भी करीब 1.08 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उनकी पत्नी के पास लगभग 43,000 रुपये की एक एलआईसी पॉलिसी है।
ओम बिरला की पत्नी के नाम तीन घर
ओम बिरला के नाम पर एक और पत्नि के नाम पर भी एक कार है। दोनों कारों की वैल्यू करीब 5 लाख रुपये है। लोकसभा स्पीकर के पास 8 लाख रुपये कीमत का सोना-चांदी है। उनकी पत्नी के पास 426 ग्राम सोना (कीमत करीब 96 लाख रुपये) है।
इतनी है अचल संपत्ति
ओम बिरला और उनकी पत्नी के नाम पर करीब 75 लाख रुपये कीमत की एग्रीकल्चर लैंड है। हालांकि, बिरला के नाम पर कोई भी घर नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर तीन घर दर्ज हैं। इनकी कुल कीमत 4.49 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
बेटी अंजली चर्चा में
इन दिनों लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उनकी बेटी अंजलि बिरला काफी चर्चा में हैं। लोग सोशल मीडिया पर आरोप लगा रहे हैं कि पिता के प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण वह बिना परीक्षा दिए ही आईएएस बन गईं हैं। इसको लेकर अंजली ने दिल्ली हाईकोर्ट से सभी संबंधित पोस्ट्स को हटवाने का निर्देश देने की अपील की है।