ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनआरएल ने ऑफिसर के पदों पर निकालीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी। इन रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-एनआरएल भर्ती 2021: इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और विभिन्न पदों के लिए मांगे आवेदन
रिक्तियों का विवरण
कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक – आईसीई – 31 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल ड्रिलिंग रिग्मैन – 26 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक – पंप – 17 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल केमिकल असिस्टेंट - 10 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन – 10 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल गैस लॉगर – 8 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर – 5 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट डीजल मेकेनिक – 5 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट फिटर – 2 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट वेल्डर – 1 पद