फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oil India Jobs: ऑयल इंडिया में लॉगिंग असिस्टेंट की भर्ती, 10वीं पास और अनुभव वालों के लिए मौका, अभी करें आवेदन

Wed, 22 Jul 2026 04:43 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Oil India Vacancy 2026: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने संविदात्मक लॉगिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है । योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 को असम के दुलियाजान में आयोजित होने वाले वॉक-इन पंजीकरण और व्यक्तिगत मूल्यांकन में भाग ले सकते हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Oil India Recruitment 2026: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने संविदात्मक लॉगिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 को असम के दुलियाजान में आयोजित वॉक-इन चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT सर्टिफिकेट और कार्य अनुभव होना आवश्यक है। यह भर्ती असम और अरुणाचल प्रदेश के योग्य उम्मीदवारों के लिए अस्थायी संविदात्मक आधार पर की जा रही है।

क्या है आवेदन के नियम?

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
  • आवेदक के पास NCVT या SCVT से जारी संबंधित ट्रेड का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • मान्य ट्रेडों में डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक और मशीनिस्ट शामिल हैं।
  • उम्मीदवार के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 6 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • अनुभव ड्रिलिंग, वर्कओवर गतिविधियों या तेल क्षेत्र से जुड़ी सेवाओं में सहायक के रूप में होना चाहिए।
  • पात्रता और अनुभव की जांच वॉक-इन पंजीकरण की तिथि के आधार पर की जाएगी।

कितनी होनी चाहिए आयु?

ऑयल इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 43 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना वॉक-इन पंजीकरण की तिथि के अनुसार की जाएगी। जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में केवल 10वीं कक्षा की मार्कशीट, पास प्रमाण पत्र या एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

ऑयल इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन के दौरान होने वाले व्यक्तिगत मूल्यांकन (Personal Assessment) के आधार पर किया जाएगा। यह मूल्यांकन 100 अंकों का होगा और सभी वर्गों के उम्मीदवारों को सफल होने के लिए कम से कम 50 अंक प्राप्त करने होंगे।

मूल्यांकन में उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, संबंधित ट्रेड में कौशल, विषय से जुड़ी समझ और व्यक्तिगत गुणों (Soft Skills) को परखा जाएगा। अंतिम चयन उन्हीं उम्मीदवारों में से किया जाएगा, जो व्यक्तिगत मूल्यांकन में 50 या उससे अधिक अंक हासिल करेंगे।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में कैसे शामिल हों?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच सीधे डुलियाजान क्लब, ऑयल इंडिया लिमिटेड, डुलियाजान (असम) में पहुंचकर पंजीकरण कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां साथ लानी होंगी, जो अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें पंजीकरण या व्यक्तिगत मूल्यांकन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें