फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OICL Assistant Result 2025: आईओसीएल असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, मेंस एग्जाम 28 अक्तूबर को

Fri, 10 Oct 2025 08:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OICL Assistant Result 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 500 से अधिक असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब सफल उम्मीदवारों को 28 अक्तूबर को होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन
OICL Assistant Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OICL Assistant Result 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम टियर-1 (प्रारंभिक परीक्षा) के लिए जारी हुआ है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है। असिस्टेंट (क्लास III कैडर) पदों के लिए टियर-1 प्री परीक्षा 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

28 अक्तूबर को होगी मुख्य परीक्षा

परिणाम जारी होने के बाद अब जो उम्मीदवार इस चरण में सफल हुए हैं, उन्हें टियर-2 मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो 28 अक्तूबर 2025 को प्रस्तावित है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 500 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
  • कुल पद: 500 से अधिक
  • परीक्षा का नाम: असिस्टेंट (क्लास III) भर्ती परीक्षा 2025
  • प्री परीक्षा की तारीख: 7 सितंबर 2025
  • परिणाम जारी होने की तारीख: 9 अक्तूबर 2025
  • मुख्य परीक्षा की तारीख: 28 अक्तूबर 2025

केवल वही उम्मीदवार टियर-2 (Mains) में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने प्री परीक्षा में क्वालिफाई किया है। कंपनी जल्द ही कटऑफ मार्क्स और मार्कशीट्स भी जारी करेगी, जिससे उम्मीदवार अपने अंकों की जानकारी विस्तार से देख पाएंगे।

चयन प्रक्रिया के अगले चरण

प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब टियर-2 मुख्य परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 28 अक्तूबर 2025 को आयोजित होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को रीजनल लैंग्वेज टेस्ट (Regional Language Test) देना होगा। अंतिम चयन इन्हीं तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अलग से कॉल लेटर (Admit Card) जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

साथ ही कंपनी बहुत जल्द प्री परीक्षा के स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी वेबसाइट पर अपलोड करेगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल देखते रहें ताकि किसी भी अपडेट से चूक न हों।
विज्ञापन

OICL Assistant Tier I Result 2025: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं -
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में जाएं।
  • वहां “OICL Assistant Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Download Prelims Result’ विकल्प चुनें।
  • खुली हुई पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर ढूंढें और यह सुनिश्चित करें कि आप अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें