फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Police Constable: पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, 2030 पदों पर होगी भर्ती; यहां से करें डाउनलोड

Sun, 02 Feb 2025 09:07 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Police Constable Result 2025: ओडिशा राज्य चयन बोर्ड ने विभिन्न बटालियनों में सिपाही/कांस्टेबल के पद के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा के अनंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 7 से 18 दिसंबर तक आयोजित की गई थी और इसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
Odisha Police Constable Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Police Constable Result: ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड (SSB Odisha) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (odishapolice.gov.in) पर सिपाही कांस्टेबल की भर्ती के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। एसएसबी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची साझा की है।

विज्ञापन


बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर स्कोरकार्ड भी अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि का उपयोग करके इसे देख सकते हैं।

अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, बोर्ड ने उम्मीदवारों से आपत्तियां भी आमंत्रित कीं और एसएसबी ओडिशा ने बताया कि यदि कोई आपत्ति वैध पाई जाती है, तो लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

इस दिन हुई परीक्षा

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 7 से 18 दिसंबर तक राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। आपत्ति दर्ज करने की विंडो 30 दिसंबर तक खुली थी। अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक 20 से 23 जनवरी के बीच सक्रिय था।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ओडिशा पुलिस की विभिन्न बटालियनों में सिपाही/कांस्टेबल के 2,030 रिक्त पदों को भरना है। बोर्ड ने पहले 1,360 रिक्तियों का विज्ञापन दिया और बाद में 720 रिक्तियां जोड़ दीं।
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं
  • ओडिशा पुलिस सिपाही/कांस्टेबल भर्ती टैब खोलें।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
  • बटालियन का नाम चुनें।
  • रोल नंबर का उपयोग करके अपनी चयन स्थिति जांचें।
  • परिणाम देखने के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम स्क्रिन पर दिखेगा उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें